कॉलेज के विशेषांक का विमोचन
बेहट (सहारनपुर)। फतेहपुर कलां स्थित जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अर्द्धशताब्दी समारोह विशेषांक का विमोचन एवं प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि यह विद्यालय घाड़ क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सांसद निधि से विद्यालय में विज्ञान कक्ष एवं शौचालय का निर्माण कराने की घोषणा की। महावीर सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत से शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा।
समारोह की अध्यक्षता सुरेश चंद चौहान एवं संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, बीर सिंह, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, रामकुमार, अरुणा देवी, विद्यावती, प्रियंका, अनुभव, रामपाल, धर्मेंद्र, निश्चल चौहान, शिवकुमार, कुलदीप, विनोद कुमार, तेजपाल सिंह राणा, मोतीराम चौहान, राजेश, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।