फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 200 महिलाओं की जांच
विज्ञापन

छुटमलपुर। फ्यूजन माइक्रो फाइनांस एवं ग्लोबल डवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को रुड़की रोड पर लगाए गए चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञों ने दो सौ महिलाओं की जांच के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी। इस मौके पर शिविर का शुभारंभ एसओ फतेहपुर भानू प्रताप सिंह ने किया। कंपनी के डिविजन मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी समय समय पर इस तरह के आयोजन करती रहती है। इस मौके पर अभिषेक कपूर, अंकित शर्मा, अमित राणा, अजय कुमार, संदीप कुमार, विपिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें