सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में की भागेदारी
बड़गांव। शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कई विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा कराई गई। क्षेत्र में परीक्षा का आयोजन एसडी नेशनल हाईस्कूल जड़ौदा पांडा में प्रधानाचार्य मनोज कुमार त्यागी एवं सेक्टर प्रभारी सुमित त्यागी की मौजूदगी में हुआ। उधर कस्बे के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा को कराने में अहम भूमिका निभाई। उधर, भाजपा क्षेत्र संयोजक रणदीप सिंह पुंडीर ने क्षेत्र के कई विद्यालयों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया।