फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े अनाज के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। खराब गेहूं एवं चावल वितरण करने के विरोध में बुधवार को सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ में ग्रामीणों ने हंगामा किया और उचित दर विक्रेता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीण सड़ा हुआ गेहूं, चावल लेकर एसडीएम के पास पहुंचे और लिखित शिकायत देकर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम क्षेत्र के सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ गांव में बुधवार को सरकारी खाद्यान्न के कोटे का वितरण किया जा रहा था। विक्रेता द्वारा वितरित किए जा रहे चावल एवं गेहूं की हालत देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गेहूं एवं चावल सड़ा हुआ था और उसमें दुर्गंध उठ रही थी। चावल की मोटी-मोटी डली बनी हुई थी। ग्रामीणों ने उसे लेने से इंकार किया तो आरोप है, कि विक्रेता ने उन्हें धमकी दी, कि लेना है, तो लो नहीं तो जाओ। इस पर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और उन्होंने ग्राम प्रधान जसराज को मौके बुलाकर स्थिति से अवगत कराते हुए विक्रेता के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ग्रामीणों को कोटे से मिले सड़े हुए गेहूं एवं चावल को साथ लेकर एसडीएम के पास पहुंचे और उनसे लिखित शिकायत की। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदर्शनकारियों में सुफियान, शमशाद, इरफान, हारून, इसम सिंह, गुलफान, संजय कुमार, सरबती, अभिमन्यु, अक्षय, राम सिंह, राजकुमार, घनश्याम आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें