फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस संतुलन बिगड़ने के चलते निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गई। जिसके चलते यात्रियों में चीख पुकार मच गया। गनीमत रही कि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को यात्रियों से खचाखच भरी सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस देवबंद से सवारियां लेकर मुजफ्फरनगर जा रही थी। बस जब शिक्षक नगर के सामने बने अंडरपास के समीप पहुंची तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। बस का पहिया गड्ढे में धंस जाने के चलते बस निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गई। जिसके चलते यात्रियों में चीख पुकार मच गया। बस के रुकते ही घबराए यात्री उससे नीचे उतर गए। गनीमत रही कि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। बस में सवार यात्री विराट का कहना था कि सड़क पर अधिक कीचड़ घुला पड़ा है। अंडरपास के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस का पहिया फिसलकर गड्ढे में धंस गया और झुकाव होने के चलते बस पिलर से टकरा गई। जिससे वहां जाम की स्थिति भी बन गई थी। बाद में क्रेन बुलवा कर बस को बाहर निकाल गया और आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें