फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन दिन में 600 लोगों ने भरे प्रपत्र, गलत जानकारी पर होगी कुर्की

Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग। 
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वकर निर्धारण प्रणाली के प्रपत्र भरते हुए ईमानदारी बरतने की जरूरत है। पिछले तीन दिन में करीब 600 लोगों ने प्रपत्र भरकर नगर निगम में जमा कराए हैं। यह ध्यान रखने वाली बात है कि अगर प्रपत्र में गलत जानकारी मिलती है तो नगर निगम टैक्स का ब्याज सहित वसूलने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी कर सकता है। जीआईएस सर्वे के तहत नगर निगम की ओर से व्यावसायिक भवनों के स्वामियों को बिलों में टैक्स कई गुणा तक बढ़ने की शिकायतें आ रही थीं। सर्वे को निरस्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों और उद्यमियों ने नगर निगम में धरना और प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम ने उनसे आपत्तियां मांगी थी।
विज्ञापन

तीन महीने में नगर निगम को करीब पांच हजार आपत्तियां मिलीं, जिनके निस्तारण के लिए राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को मौके पर जा रहे थे। अब नगर निगम भवन स्वामियों से स्वकर निर्धारण प्रणाली के प्रपत्र भरवा रहा है। दो पेज के प्रपत्र में भवन स्वामियों से संपत्तियों का ब्योरा लिया जा रहा है। प्रपत्र में संपत्ति की गलत सूचना खासकर कम क्षेत्रफल दर्शाने पर भवन स्वामी पर कार्रवाई हो सकती है। अभी तक करीब 600 लोग प्रपत्र भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें