जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9384 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के एक-एक चिकित्सक सहित 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9384 हो गई है। उधर, 32 लोग ठीक भी हुए।
मंगलवार को मिले कोरोना संक्रमितों में बिहारीगढ़ में छह, पीटीएस सरसावा में पांच, महावीर कॉलोनी, क्लेमन टाउन और राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन-तीन, जिनमें एक चिकित्सक भी शामिल है तथा पंत विहार, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, लिंक रोड, शास्त्रीनगर, नवीन नगर, शिवाजी नगर, राजविहार कॉलोनी में दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा जंधेड़ा, दामोदरपुरी, हकीकत नगर, राघवपुरम, शंभूनगर, काजीपुरा, पेपर मिल रोड, लक्ष्मी नगर, शारदा नगर रोड, इस्लामिया इंटर कॉलेज, मक्खन कॉलोनी, मदनपुरी कॉलोनी, राघवपुरम, एसबीडी जिला अस्पताल, फतेहपुर जट्ट, मिशन कंपाउंड, पठानपुरा, कपिल विहार, पंजाबी बाग, हिम्मतनगर, घाटेड़ा आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।