जिले में दो वर्ष की बच्ची सहित 53 कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को ऑफिसर कॉलोनी की दो वर्ष की बच्ची सहित 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 10800 हो चुकी है। वर्तमान में 575 एक्टिव मरीज हैं।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में चंदेना और देवबंद नगर के तीन-तीन तथा पैरामाउंट कॉलोनी, नवादा भजडू, शिवविहार और नानौता के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा शशिनगर, नगली, हाशिमपुरा, माजरी, मकरबा, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, नागला, साढ़ौली, अंबेहटा, माधोपुर गंगोह, पुवांरका, जनकनगर, गुरुद्वारा रोड, प्रतापनगर, रेलवे स्टेशन पंजाब, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, गांव सांपला, एयरफोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, रविनगर, पीपल तला, पंतविहार, रुद्रप्रयाग उत्तराखंड, नसरुल्लागढ़, नकुड़, रेलवे कॉलोनी, न्यू माधोनगर, मंजोल, जीआरपी स्टेशन, ऑफिसर कॉलोनी, सुभाषनगर, बृजेश नगर, लखनऊ, न्यू चंद्रनगर, कुरडी आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।