फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में भर्ती लोगों का आंकड़ा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड में चल रही जांच के लिए एसआईटी और प्रशासन द्वारा चिकित्सा विभाग से जानकारी मांगी गई है। ऐसे में चिकित्सा विभाग जिला अस्पताल में पहुंचे जहरीली शराब पीड़ितों और अस्पताल में हुई मौतों का आंकड़ा जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

बीते दिनों जनपद के गागलहेड़ी, नागल और देवबंद क्षेत्र के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिन में 100 से अधिक लोग शराब की वजह से हालत बिगड़ने पर पहुंचे थे, जिनमें से कई की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। विभाग ने करीब 59 शवों का पोस्टमार्टम कराया था। मामला प्रदेश भर में चर्चाओं में आने की वजह से घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
ऐसे में चिकित्सा विभाग से जानकारी मांगी जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शराब कांड के पीड़ितों के साथ ही उनको अस्पताल में भर्ती कराने वालों, अस्पताल में आकर दम तोड़ने वालों तथा ठीक होने वालों आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। तीन दिन से विभागीय अधिकारी और डॉक्टर आंकड़े जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में हुई मौतों की घटना में चूंकि एसआईटी जांच कर रही है। ऐसे में विभाग से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। हमने काफी हद तक सूचना उपलब्ध करा दी है। कुछ आंकड़ा दुरुस्त कर सौंपा जाएगा। -- डॉक्टर एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें