फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। राजकीय आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिसमें निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के कार्यों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के यमुना से लगे गांव नानौली में राजकीय आईटीआई के भवन निर्माण की स्वीकृति पिछली सरकार में मिल गई थी। बिल्डिंग का निर्माण कार्य पिछले लगभग पांच वर्षों से चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। शुरू में इस इमारत का निर्माण कार्य जिला रामपुर निवासी ठेकेदार द्वारा कराया गया। सत्ता परिवर्तन होते ही इसके निर्माण कार्य का जिम्मा अन्य ठेकेदार के पास चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की कछुआ चाल एवं मानकों की अनदेखी को लेकर वे कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज तक निर्माण स्थल पर निर्माणदायी संस्था का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस इमारत का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराया जा रहा है।
ग्रामीण पद्म प्रकाश शर्मा, राजबीर सिंह, कुलबीर, दीपक कुमार, सोरण सिंह, भरत सिंह, राकेश कुमार, शिवकुमार, नेत्रपाल सिंह, दिलशाद, माजिद हसन, इमरान आदि का कहना है कि उक्त भवन के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कई जगह दीवारों में दरारें एवं दीवारों का प्लास्टर तक गिर गया है। कई खिड़कियों के फ्रेम पहले ही टूट चुके हैं। पिछले कई माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने पूर्व में हुए निर्माण कार्य की जांच कराने एवं अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के जेई शांति स्वरूप का कहना है कि उनकी तैनाती उक्त क्षेत्र में नई है। बजट के अभाव में कार्य बाधित है। मौके पर जाकर निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। निर्माण पूरी तरह से मानक के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें