फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से लोगों को हो चुका मोहभंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों से हो रहा मोह भंग : शर्मा
विज्ञापन


सहारनपुर। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन भाजपा को हराने का काम करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को राधा विहार और जगदंबा विहार कालोनी में समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत आयोजित नुक्कड़ बैठकों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता को सपा सरकार के कार्यकाल की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ता से लेकर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप तक दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सपा कार्यकाल में चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को उपेक्षित कर दिया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने अध्यक्षता की। संचालन अनुज यादव ने किया। इस दौरान अखिल प्रसाद, अशोक वर्मा, नरेश वर्मा, रमेशपाल प्रजापति, राकेश वर्मा, नीरज वर्मा, सुभाष प्रजापति, कुलदीप कुमर, सोनू धीमान, उमेश धीमान, सरदार रणजीत सिंह, नरेश, चेतन सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें