फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसलें नष्ट कर रहे आवारा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फसलें नष्ट कर रहे आवारा पशु
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। खुलेआम जंगलों में घूमते गोवंश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। परेशान किसानों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दूधला के प्रधान चौधरी महक सिंह के अलावा किसानों रामपाल सिंह, सुधीर कुमार, चरण सिंह, जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह एवं परविंदर सिंह ने बताया कि गांव दूधला, मछरौली, महंगी, फतेहपुर एवं जेहरा सहित अन्य गांवों में आवारा गोवंश किसानों के खेतों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। संपन्न किसानों ने तो अपने खेतों के चारों और तारों से बाड़ बना ली है। लेकिन गरीब किसान इतना खर्च वहन नहीं कर सकते। उन्हें दिन रात खेतों में ही रहकर फसलों की रखवाली को मजबूर होना पड़ता है। बताया कि आधुनिक तकनीकी और मशीनरी के बढते उपयोग के कारण गोवंश की अब कोई मांग नहीं रही है। इसलिए गरीब किसान इनका भार भी नहीं उठा पाते और मजबूरी में इन्हें रात के अंधेरे में जंगल में छोड़ देते हैं। इसके चलते अब आवारा गोवंश एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। हालांकि प्रदेश की योगी सरकार ने आवारा गोवंश के लिए गोशालाएं बनाकर इनके रखने का इंतजाम किया है। मगर प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। गोवंश किसानों के खेतो में लगी गेहूं, बरसीम, सरसों और गन्ने सहित फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को पकड़कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें