फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पताल में भी उपचार करा सकेंगे रेलवे कर्मर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारी अब रेलवे का चिकित्सा कार्ड दिखाकर निजी अस्पताल से भी आकस्मिक उपचार ले सकेंगे। रेलवे ने दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल से अनुबंध किया है।
विज्ञापन

नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन जंक्शन शाखा अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि यूनियन द्वारा कर्मचारियों को निजी अस्पताल से चिकित्सा दिलाने के लिए प्रयास किया जाना रहा था। यूनियन की बैठक में इस मुद्दे को लगातार रखा गया। जिस पर मंडल द्वारा मान लिया गया है। इसके लिए कोर्ट रोड स्थित सक्षम अस्पताल से अनुबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे चिकित्सक डॉक्टर ललित कुमार से यूनियन की हुई वार्ता में डॉक्टर ललित कुमार ने बताया कि आकस्मिक चिकित्सा जिसमें दुर्घटना, दिल का दौरा, गायनी के मामले एवं पैकेज से संबंधित मामलों को अनुबंधित अस्पताल में भेजा जाएगा। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों के पास रेलवे चिकित्सा कार्ड एवं दो फोटो लाना अनिवार्य होगा। जिसमें रेफर लेटर बनाकर अस्पताल भेजा जाएगा, जिससे कर्मचारियों को उपचार उपलब्ध हो सकेगा। ओपीडी से संबंधित सभी उपचार रेलवे चिकित्सालय में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें