शिव सेना की जिला कार्यकारिणी गठित
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित बैठक में शिवसेना की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला प्रमुख परशुराम विकल ने श्याम लाल शर्मा को जिला संरक्षक, बाली सिंह, अमरीश कुमार, अजमेर राणा, अक्षय कुमार को जिला उप प्रमुख, बलराम सिंह, आशीष कुमार, पहल सिंह, ललित कुमार को जिला सचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द तहसील और विकास खंड स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस दौरान सत्य प्रकाश सैनी, विपिन कुमार, राकेश चौधरी, चौधरी अक्षय कुमार, पंकज सिंह, चरण सिंह पंवार, पहल सिंह, अमरीश कुमार, प्रवीण कुमार, शुभम कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो