फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं चाहती अयोध्या में राम मंदिर बनाना: तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भाजपा अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बल्कि चुनाव के लिए माहौल बनाना चाहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जनता की मदद से मंदिर का निर्माण करेगी। बुलंदशहर की घटना लापरवाही के कारण हुई है। अगर वहां गोहत्या न होती तो गोसेवक भी न मारे जाते।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम नवीनगर स्थित श्री शिव मंदिर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शामिल हुए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भी मंदिर निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं किया। भाजपा अगर चाहती तो कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण करती, लेकिन भाजपा मंदिर के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है। इसलिए मंदिर के लिए कोई पहल नहीं की। 2019 के चुनाव के बाद से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जनता की मदद से अयोध्या में मंदिर निर्माण कराएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण बुलंदशहर की घटना हुर्ह है। पहले वहां गोहत्या हुई और उसके बाद गोसेवक और इंस्पेक्टर मारे गए। मरने वाले दोनों ही हिंदू थे। गोहत्या न होती तो यह घटना भी न होती। इसमें सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही उजागर हुई है। जनता भाजपा की सच्चाई को जान चुुकी है। इसका जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद, ब्रिजेश राणा, जरनैल सिंह, निर्देश, दिनेश हिंदू, अनुज शर्मा, जगदीप सिंह, विकास कश्यप, दीपक, अभिषेक, आलोक बोबी, हिमांशु जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें