फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर 64 भेड़ मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक गड़रिया की 64 भेड़ों की मौत हो गई। भेड़ पालक ने सभी मृत भेड़ों को लाइन से हटाकर दफना दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी गोर्वधन गड़रिया ने बरसात के कारण अपनी भेड़ों को आमकी रोड पर स्थित निर्माणाधीन प्लाट में रखा हुआ था। रात करीब नौ बजे भेड़ प्लाट से निकल कर नागल की ओर चली गई तथा मीरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से उसकी करीब 64 भेड़ कटकर मर गई। घटना के बाद गड़रिया उन्हें खोजता हुआ मौके पर पहुंचा तो उसके हादसे का पता चला। इसके बाद उसने लाइन से मृत भेड़ों को हटवा कर पास में ही दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें