फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नहीं लगेगी लिफ्ट, न ही लग सकेगा एस्केलेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का सपना फिलहाल पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं है। स्टेशन पर न तो लिफ्ट ही लग सकती है और न ही एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) ही लगाए जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन के पुल इतने नीचे हैं कि उन पर लिफ्ट अथवा एस्केलेटर लगाना संभव नहीं है। दो साल से एस्केलेटर का सामान स्टेशन पर पड़ा हुआ खराब हो रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाए जाने के लिए घोषणाएं तो काफी की गईं। जिससे सहारनपुर के लोगों को स्टेशन के आधुनिक होने की उम्मीद जगी। न सिर्फ प्रस्ताव बनाया गया, बल्कि बजट जारी कर दिया गया। इनमें सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य भी शामिल है। इसके लिए सहारनपुर रेलवे के इंजीनियर्स द्वारा सामान भी मंगवा लिया गया। इंजीनियर्स को तकनीकी रूप से इतनी भी जानकारी नहीं की गई कि स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जा सकते हैं अथवा नहीं। इनका सामान दो साल से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रखा हुआ है। रेलवे के तकनीकी सूत्रों के अनुसार सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दो पुल बने हुए हैं। जिनमें एक लकड़ी का पुल है। दोनों पुलों इतने नीचे हैं कि उन पर न तो एस्केलेटर ही लगाए जा सकते हैं और न ही लिफ्ट लगाई जा सकती है। सिर्फ रेलवे के उच्चाधिकारियों को गुमराह कर बजट और सामान मंगवा लिया गया है। यही नहीं सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों के लिए फिलहाल कोई नए पुल का निर्माण भी प्रस्तावित नहीं है। ऐसे में सहारनपुर के लोगों का रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर का सपना पूरा होना फिलहाल संभव नहीं है।
------------------
इंजीनियर्स को ही करना है काम
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि सामान काफी समय से आया हुआ रखा है। इंजीनियर्स को ही कार्य करना है। लेकिन तकनीकी दिक्कत बताई जा रही है। जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें