फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ रावणपुर के ग्रामीणों ने निकाली ग्राम गौरव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। भारत मिशन (ग्रामीण) जिला स्वच्छता समिति के तत्वावधान में ओडीएफ घोषित हुए ग्राम रावणपुर खुर्द में ग्राम गौरव यात्रा तथा स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को दोपहर ग्राम पंचायत रावणपुर खुर्द में नोडल अधिकारी, डायट पटनी के उप प्राचार्य मूल चंद वर्मा ने कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। अब ग्रामीणों का दायित्व है कि वह अपने घरों में बने शौचालयों का प्रयोग करें। खुले में शौच के लिए जाने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है, जिसका बुरा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने गांव के शौचालयों के साथ गलियों की साफ सफाई का ध्यान रखने और रोगों से स्वयं और बच्चों को बचाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये। सहायक नोडल अधिकारी डायट प्रवक्ता मुकेश कुमार, ग्राम सचिव विक्रम सिंह ने सभी ग्रामीणों को गांव को ओडीएफ घोषित कराने में किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। ग्राम प्रधान गुलशन सैनी ने कहा कि उन्होंने ग्रामवासियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कराया है और ग्रामीणों के सहयोग से गांव को खुले में शौच से मुक्त कराया है। कार्यक्रम का संचालन मनोज सैनी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान गांव में ढोल बजाते हुए ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में गांव के सैकड़ों लोग तथा महिलाएं शामिल हुए। यात्रा का संचालन नोडल अधिकारी मूलचंद वर्मा द्वारा किया गया। गौरव यात्रा में धर्मपाल सिंह, बूटाराम, प्रधान रामकुमार सैनी, प्रधान अफसर अली, अतर सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मसिंह, रमेश चंद, नाथीराम, रहतूलाल, ऋषिपाल, बबलू, अरविंद, सुशील, सचिन सैनी, शहजाद, हुकुम सिंह, इसम सिंह, प्रवीन सैनी, बबीता देवी, रीता, पूनम देवी, डा. मंजीत, उधल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें