फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की चेतावनी से खोखे वालों में बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की चेतावनी से खोखे वालों में बेचैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने नुमाइश कैंप में सड़कों पर रखे खोखों को तीन दिन में हटाने को कहा है। ऐसा न होने पर खोखों को जब्त कर देने की चेतावनी दी है। निगम की इस चेतावनी के बाद से खोखे वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने महापौर और नगरायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई न करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम पहुंचे सुरेंद्र कपूर, राकेश, कंवरपाल ने बताया कि 20 से 25 साल से उनके खोखो नुमाइश कैंप क्षेत्र में सड़क से दस से 15 फुट दूरी पर रखे हैं। 13 जुलाई को नगर निगम के लोग पहुंचे थे, जिन्होंने खोखे हटा लेने को कहा है। ऐसा न होने पर खोखे जब्त करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनके परिवारों का गुजारा इन खोखों से ही चल रहा है। यदि नगर निगम ने उनके खोखे हटाए तो परिवारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी बताया कि उनका पंजीकरण है। इसका शुल्क भी वह चुकाते आ रहे हैं। उनकी मांग है कि यदि नगर निगम उनके खोखे हटाता है तो उन्हें किसी और जगह पर जमीन मुहैया कराई जाए। ज्ञापन लेकर पहुंचने वालों में अनिल कुमार, विनोद कुमार, सुभाष, अमित वर्मा, प्रेमनाथ, मोहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें