फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर चुनाव में खुर्रम ने 13 मतों से इस्लाम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव छजपुरा में काफी समय से निरस्त चल रही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए हुए चुनाव में खुर्रम ने इस्लाम को हराकर दुकान अपने नाम करा ली। भारी पुलिस व्यवस्था के बीच कराए गए चुनाव में दोनों दावेदारों के मतदाताओं को अलग-अलग कर उनकी गणना कराई गई।
विज्ञापन

छजपुरा गांव में राशन डीलर सोरण सिंह की ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त कर दी गई थी। काफी समय से इस गांव की राशन की दुकान को गांव संभालकी शेख के राशन डीलर से संबद्ध कर दिया था। इसके चलते राशन लेने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राशन डीलर के चुनाव के लिए ग्रामीणों के अनुरोध पर सोमवार को मदरसा अशरफुल मदारिस में खुली बैठक का आयोजन किया गया। राशन की दुकान के लिए दो दावेदार खुर्रम पुत्र असलम व इस्लाम पुत्र इनाम चुनाव मैदान में थे। कार्रवाई रजिस्टर में 455 मतदाताओं के हस्ताक्षर के बाद दोनों दावेदारों के समर्थकों को अलग-अलग कर उनकी गणना कराई गई। प्रेक्षक सतीश सैनी ने बताया कि खुर्रम को 406 मत मिले। जबकि इस्लाम ने 393 मत प्राप्त किए।
चुनाव प्रेक्षक ने 13 मतों से खुर्रम को विजयी घोषित कर दिया। मतदान कर्मियों में योगेंद्र पुंडीर, शिवानी सैनी शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान शमशाद, मुरसलीन, सलीम, मो. अनीस, सोमल सिंह, महेंद्र सिंह, फुरकान, शहजादी, रिहाना, सितारा, अंगूरी देवी आदि रहे। राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें