फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर के जंगल में एलटी लाईन के दो तार टूटे, बाल-बाल बचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर के जंगल में एलटी लाइन के दो तार टूटे, बाल-बाल बचे किसान
विज्ञापन

देवबंद। दौलतपुर के जंगल से गुजर रही एलटी विद्युत लाइन के दो तार शनिवार की सुबह अचानक टूटकर गिर पड़े। जिसकी चपेट में आने से दो किसान बाल-बाल बच गए। किसानों का कहना है कि एलटी लाइन जर्जर हालत में है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

नूनाबड़ी गांव से सटे दौलतपुर जंगल में श्रीनिवास शर्मा के खेत में सुबह करीब 8 बजे एलटी लाइन के दो तार टूटकर गिर पड़े। जिससे वहां से गुजर रहे चंदेना कोली निवासी अजय मोहन शर्मा और श्रीनिवास शर्मा तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। नूनाबड़ी के किसान काला, मुस्तफा, असलम आदि ने बताया कि एलटी लाइन के तार जर्जर हैं। जो अक्सर टूटकर नीचे गिर जाते हैं। तारों से चिंगारी निकलने की घटनाएं तो आम बाद हो गई है। उनका कहना है कि जर्जर तारों को बदलवाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को कई मर्तबा कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है। किसानों का कहना है कि शायद विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में एक्सईएन और एससी मिलेगा। चंदेना कोली फीडर के जेई राज किशोर ने बताया कि किसानों ने तार टूटने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। यदि किसान शिकायत करेंगे तो तारों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें