फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबकरी संघर्ष: पथराव-फायरिंग के दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लबकरी गांव में पथराव और फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लबकरी गांव निवासी मो. सालिम और महताब पक्ष के बीच कहासुनी को लेकर गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और दोनों ओर से पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष का सालिम और दूसरे पक्ष का महताब व उसकी पुत्रवधू फरहाना घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मौ. सालिम की तहरीर पर गुलरेज, नवाज, महताब और असद के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके घर में घुसकर हमला किया गया। लेकिन पुलिस ने उनका मेडिकल तक नहीं कराया। भायला पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपी गुलरेज और नवाज को यूनियन तिराहे से गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें