विकास प्राधिकरण ने निर्माण रुकवाया
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने अंबाला रोड पर एक निर्माण को अवैध बताकर उसे रुकवा दिया है।
अंबाला रोड पर चल रहे अवैध निर्माण को लेकर की गई शिकायत पर कमिश्नर ने प्राधिकरण की टीम को भेजा। टीम ने यहां के निर्माण कार्य को अवैध बताया और उसे रुकवा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह निर्माण लंबे समय से चल रहा था, जिसे जान बूझकर अनदेखा किया जा रहा था।
बता दें कि प्रशासन और एसडीए के अवैध निर्माण को रोकने के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि अवैध निर्माण और कालोनियों का काटा जाना धड़ल्ले से जारी है। जिसपर रोक लगाने में प्राधिकरण नाकाम साबित हो रहा है। शहर से बाहर ही नहीं, शहर के बीच में भी अधिकारियों के नाक के नीचे अवैध निर्माण जारी हैं।