फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चा भाव सद्मार्ग का आधार: राधिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में देवी कृष्ण प्रिया राधिका ने कहा कि मन की शुद्धता ही शुद्ध भाव का सृजन करती है। सच्चा भाव ही सद्मार्ग का आधार है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत देवी कृष्ण प्रिया राधिका ने कहा कि अहंकार ही पतन का कारण है। प्रत्येक कर्म में प्रभु का आह्वान करना चाहिए। उनकी कृपा ही जगत का संचालन करती है। सदैव दुर्भाव से अलग रहकर श्री हरि के चरणों में मन को रमाना चाहिए। जो जीव परमात्मा को अपना जीवन समर्पित करता है। प्रभु उसका वरण रुकमणी की तरह कर अपने में आत्मसात कर परम मोक्ष प्रदान करते हैं। अजय स्वामी, मेहर चंद, सुरेश गुप्ता, नवीन सैनी, रमेश शर्मा, विकास, नरेश चंदेल, सुरेश शर्मा, गीता, विभा, मीरा, सुचेता, बाला, राधा, समिता, वर्षा, किरण, बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें