सहारनपुर। कैराना लोक सभा के उप चुनाव को लेकर बुधवार को जिले के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में जमघट रहा। पार्टी के महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
बुधवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी और पार्टी के महामंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने बैठक ली। इसमें सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, पंकज मलिक, नवीन चौधरी, विनय चौधरी, इनाम, विक्की पूजना, महबूब प्रधान और गुड्डू ने हिस्सा लिया। उधर, मुकेश चौधरी ने भी दिल्ली पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ हाजी बहार अहमद, राव शहीद, मैनपाल, मनीष, यशपाल, प्रमोद पंवार, हरजेंद्र लूथरा भी राहुल से मिले।