फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चमके सहारनपुर के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भोपाल में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जिला हॉकी संघ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

कोच शारिक हुसैन ने बताया कि सहारनपुर के जूनियर हॉकी खिलाड़ी निखिल कुमार, आरिफ अली और रवि ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक ओर जहां निखिल ने प्रत्येक मैच में गोल दागकर प्रदेश की टीम को जीत दिलाई। वहीं आरिफ अली ने गोल कीपर के रूप में अच्छा डिफेंस किया। रवि का भी शानदार प्रदर्शन रहा। अच्छे प्रदर्शन की बदौलत तीनों का चयन राष्ट्रीय जूनियर टीम के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर के नियमित प्रशिक्षु हैं। जिला हॉकी संघ ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीरपाल सिंह, यशपाल सिंह पुंडीर, अमरजीत सिंह, संदीप भट्ट, रविकांत, ऊषा आदि ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें