फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसे में बच्चों को दिया आधुनिक शिक्षा दिलाने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। मदरसा नूर उल कुरान में सालाना जलसे में मौलाना मो. अख्तर ने मुसलमानों से अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर सांय चिलकाना स्थित मदरसा नूर उल कुरान में सालाना जलसा की शुरुआत कारी मोहम्मद मुकर्रम ने नाते रसूल से की। जलसे में मौलाना अख्तर ने कहा कि कौम की तरक्की के लिए हर मां बाप जागरूक होकर अपने बच्चों को दीन के साथ-साथ आधुनिक तालीम हासिल कराएं तथा अपने बच्चों को हाफिज के साथ-साथ उन्हें दुनियावी तालीम को भी जिम्मेदारी से दिलाए। उन्होंने कहा कि बिना तालीम हासिल किए हर आदमी एक पशु के समान है। बिना तालीम हासिल किए कौम व मुल्क कभी तरक्की नहीं कर सकते। मुफ्ती मो. जावेद ने कहा कि हर मुसलमान अपने बच्चों एवं खुद नमाज की पाबंदी करें क्योंकि नमाज ही दीन की कुंजी है तथा कुरान दीन सीखने का एक रास्ता है। जलसे में इस वर्ष कुरान हाफिज करने वाले मदरसे के छात्र अब्दुल राजिक अब्दुल कादिर उमेर मो. मुजम्मिल मो. शहजाद तथा मो. अहकाम की उलमा ने दस्तारबंदी कराई। जलसे में कारी मुजम्मिल, मौलाना शाकिर, मौलाना शोएब, मौलाना उमेश, कारी आसिफ, मौलाना मुआवज, कारी मुकर्रम, कारी दानिश, कारी उस्मान, सूफी गुलफान थे। जलसे की अध्यक्षता सूफी मैनुद्दीन तथा संचालन मौलाना मुस्तफा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें