फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ोंगे तो पास होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज में बच्चों पर अध्यापक से ट्यूशन पढ़ने के दबाव का ऑडियो वायरल हुआ है। इसके अलावा पूर्व में एक छात्र तहसील दिवस में भी इस मामले की शिकायत कर चुका है। इस प्रकरण की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जनता इंटर कॉलेज में कुछ अध्यापकों द्वारा ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को ही परीक्षा में पास करने की गारंटी दी जाती है। यहां तक ट्यूशन पढ़े या ना पढ़े फीस जमा होनी चाहिए, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र ट्यूशन नही पढ़ पाते तो आरोप है, कि ऐसे छात्रों को अध्यापक द्वारा फेल कर दिया जाता है। पिछले मंगलवार को एक छात्र ने तहसील दिवस में एडीएम वित्त के समक्ष जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जनता इंटर कॉलेज के एक अध्यापक द्वारा उसे इसलिए फेल कर दिया गया कि वह उनके पास ट्यूशन नहीं पढ़ पाया। इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखा गया था। कार्रवाई के डर से शिकायतकर्ता छात्र को पास करने का लालच देकर उससे शपथ पत्र लेकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ अध्यापकों पर लग रहे इन आरोपों की चर्चा अभी तक कम ही थी, लेकिन पिछले कई दिन से जनता इंटर कॉलेज के एक अध्यापक की ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी से पास करने और उसकी एवज में कुछ लेनदेन की बात कर रहे है। ऑडियो वायरल होने से अध्यापकों पर लग रहे इन आरोपों की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ने के दबाव की शिकायत मिली है। वे इसे कॉलेज प्रबंध समिति के समक्ष रखेंगे। यदि अध्यापक दोषी होगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- ललित कुमार धीमान, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें