सहारनपुर। हिंदू एकता युवा समिति के अध्यक्ष शिव कुमार कोरी ने जारी किए बयान में कहा कि हाईकोर्ट के हिंदू जुलाहा जाति के संबंध में दिए गए आदेशों के विरुद्घ नवीननगर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया और कोरी जाति के संबंध में पारित शासनादेश एवं प्रमाण पत्रों को सही माना है। आरोप है कि याचिका दायर करने वाले के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज है।