फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मेला आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला आरंभ हो गया है। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार की देर शाम डीएम पीके पांडेय व एसएसपी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटने के उपरांत आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे तथा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि से आरंभ होने वाला मां बाला सुंदरी का मेला एक पखवाड़े से अधिक समय तक चलता है। बृहस्पतिवार को भले ही मेले का विधिवत उद्घाटन कर दिया गया है, लेकिन तैयारियां आधी अधूरी ही नजर आ रही हैं। जहां सर्कस, झूले आदि अभी पूरे नहीं लग सके हैं वहीं दुकानें भी अभी सजना शुरू हो रही हैं। मेले के उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों ने मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में जाकर माथा टेका और चुनरी चढ़ाकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मेला कमेटी समेत नगर के मौअज्जिज लोगों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। अधिकारियों ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को चतुर्दशी होने के कारण मां भगवती के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता उमडेगा। कार्यक्रम में एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह, इंस्पेक्टर पंकज त्यागी, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, मेला चेयरमैन सुधा गांधी, अजय गांधी, पंडित देवीशरण शर्मा, पंडित सतेंद्र शर्मा, मनोज सिंघल, पं. शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें