फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम बड़गांव के भाजपा नेता ने अपने ही गांव के ग्राम विकास अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना चिलकाना के ग्राम बड़गाव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र काम्बोज ने थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा शौचालय निर्माण, राशन कार्ड एवं सरकारी मकान बनवाने में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत समाधान दिवस में की गई थी। शिकायत से ग्राम विकास अधिकारी बौखला गया। खुद को भ्रष्टाचार में घिरता देख विकास अधिकारी शिकायत को वापस लेने पर विवश करने लगा। ग्राम विकास अधिकारी ने काम्बोज को शिकायत वापस लेने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। वीरेंद्र काम्बोज ने थाना प्रभारी से ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें