सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा है कि औद्योगिक इकाइयां लोगों को रोजगार देने के साथ ही समाज हित के कार्य में सहयोग कर रही हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
डीएम रविवार को औद्योगिक इकाई स्टार पेपर मिल द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्ेपोंसिबिलिटी कार्यक्रम के तहत ग्राम परागपुर में कराए जा रहे कार्यों के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टार पेपर मिल क्षेत्र के लोगों के लिए औद्योगिक धरोहर है। जिसने सामाजिक क्षेत्र में भी आगे आकर कार्य किया है। कार्यक्रम में ग्राम परागपुर, संतागढ़, लाखनौर तथा शेखपुरा कदीम में सौर ऊर्जा लाइट, हैंडपंप, आरओ लगाए जाने एवं सिलाई मशीनों का वितरण किए जाने का कार्य किया गया। संस्थान के मुख्य प्रबंधक आईजे सिंह ने कहा कि लोगों को अच्छा जीवन प्रदान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिससे समाज सुदृढ़ एवं सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में महाप्रबंधक पुनीत वर्मा, अरुण कुमार, मांगेराम मौजूद रहे।