फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल की देव तिथि से पूर्व ही बिजली कनेक्शन काटे जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला परवाना विहार दिल्ली रोड निवासी शैल प्रभा ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर नोटिस दिए बिना देय तिथि से पहले कनेक्शन काटे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शैल प्रभा का कहना है कि उनके यहां लगा बिजली का मीटर जनवरी 2016 में खराब हो गया था। जिसको विभाग द्वारा जून 2016 में बदल दिया गया। लेकिन कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनका बिल 14 मार्च 2018 तक भी ठीक नहीं किया गया। उनका बिल 62248 रुपये आया। बिल के भुगतान का समय 21 मार्च 2018 दिया गया। लेकिन विभाग के अवर अभियंता ने 14 मार्च को ही बिना किसी सूचना के ही कनेक्शन काट दिया। जो कानूनी रूप से गलत है और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। जबकि वह देय तिथि तक भुगतान करने के लिए तैयार है। इस मामले में शैल प्रभा ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर आरोपी संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें