बेहट (सहारनपुर)। युवा जनसेवा समिति कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने समिति कार्यकर्ताओं को शीघ्र समस्याओं से निजात दिलवाए जाने का आश्वासन दिया है।
बुधवार को युवा जनसेवा समिति के नगर अध्यक्ष राजा खान के नेतृत्व में तौफिक शेख, नादिर शेख, नदीम, शाहजेब मलिक, आरिश, शाहबाज आदि कार्यकर्ता नगर पंचायत पहुंचे और कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कस्बे में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, आनंद बाग क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन देने के साथ शाकंभरी धाम कालोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने की मांग की गई है। चेयरमैन अब्दुल रहमान ने समिति कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही समस्याओं से निजात दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।