सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र में विद्युत निगम के ठेकेदारों द्वारा बिना अनुमति के ही बिजली की लाइन खींच दी गई और निगम के विद्युत अधिकारियों की मिलीभगत से कनेक्शन दे दिए। विद्युत निगम की टीम ने नकुड़ में छापामारी की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विद्युत निगम ने आठ किसानों के ट्रांसफार्मर एवं बिजली की लाइनें उतरवा लीं। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
नकुड़ क्षेत्र में विद्युत निगम ने किसानों के कनेक्शनों की जांच शुरू की तो विद्युत निगम में हुआ गड़बड़झाला सामने आ गया। विद्युत निगम के कुछ ठेकेदारों ने कुछ किसानों को झांसे में लेकर उनसे धनराशि ऐंठ ली और बिना अनुमति के ही बिजली की नई लाइन खींच दी। उससे किसानों को नलकूप के कनेक्शन दे दिए। यही नहीं ठेकेदारों ने उनके नाम सेटिंग करके खातों में दर्ज करा दिए और उनके नाम से कनेक्शन भी जारी हो गए। उनके नाम से ट्रांसफार्मर जारी कर दिए गए और लाइन चालू कर दी गई। विद्युत निगम की टीम ने छापामारी की और नलकूप संचालक किसानों से उनके कागजों की जांच की। जिनमें से आठ किसानों के कागज नहीं पाए गए। विद्युत निगम की टीम ने आठ किसानों ने ट्रांसफार्मर हटवा दिए, बिजली की लाइन भी उतरवा दी। जिससे फर्जी तरीके से कनेक्शन चला रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी चेकिंग शुरू की गई है। पूरे क्षेत्र में जांच के बाद काफी संख्या सामने आएगी।
-------------
--। किसान दिवस में लगातार उठा रहे हैं किसान समस्या
किसान दिवस में किसानों द्वारा विद्युत निगम पर बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाकर छह माह से किसान दिवस में समस्या उठा रहेर हैं। पिछले किसान दिवस में भी इस मामले को लेकर किसानों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई थी। किसानों ने आरोप लगाया कि पहल अस्थायी कनेक्शन जारी कर दिए। अब नियमितीकरण के नाम पर उनसे भारी-भरकम धनराशि मांगी जा रही है।
--------------
--। सिक्योरिटी और इस्टीमेट जमा कराकर नियमितीकरण होगा
अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा का कहना है कि बिना सिक्योरिटी और बिना इस्टीमेट के ही लाइन डाली जानी थी। लेकिन कुछ किसानों के न तो इस्टीमेट जमा हुआ और न ही सिक्योरिटी जमा कराई गई। जिस कारण कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा गंगोह में भी छापामारी की जा रही है। वहां भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसानों को अपने कनेक्शन नियमित कराने होंगे। किसान इन्हीं कनेक्शन को नियमित कराने की मांग कर रहे हैं।
-------------
--। डार्क जोन से बाहर होने पर शुरू हुई है नियमितीकरण की प्रक्रिया
डार्क जोन से बाहर होने के बाद सहारनपुर में विद्युत निगम ने नए कनेेक्शन दिए जाने और अस्थायी कनेक्शन का नियमितीकरण किए जाने की प्रक्रिया शुरू की। विद्युत निगम किसानों से सिक्योरिटी और बिजली की लाइन डाले जाने का इस्टीमेट की धनराशि की डिमांड कर रहा है। किसान इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
--------------
--। ठेकेदारों ने ही बेच डाले विद्युत निगम के खंभे
विद्युत निगम के ठेकेदारों ने ही बिजली के खंभे और तार बेच डाले। बिना अनुमति के बिजली की लाइन बना डाली। जबकि लाइन बनाने के लिए किसानों से ठेकेदारों ने पैसे हड़प लिए। विद्युत निगम को अभी तक पता ही नहीं चल सका था। किसानों ने ही इस मामले का खुलासा किया।
-----------