फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 बीघा भूमि मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। राजस्व विभाग की टीम द्वारा गांव मानपुर अहतमाल की साठ बीघा जमीन कब्जाधारकों के चंगुल से मुक्त कराई गई। खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने लगातार भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को गांव मानपुर अहतमाल स्थित ग्राम समाज की जमीन खसरा नबंर 1 को कुछ लोगों के कब्जे से मुक्त कराया गया। लोगों ने कब्जा कर इसमें फसल लगा रखी थी। बुधवार को कानूनगो राहुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल को लेकर गांव में पहुंची। टीम में लेखपाल नीरज, समीर के अलावा एसएसआई संजीव कुमार यादव, एसआई राजकुमार चंदेल, लोकेंद्र सिंह शामिल थे। राजस्व टीम ने कब्जा की गई 60 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलवा कर बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। कानूनगो राहुल सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर गन्ना एवं सरसों की फसल बो रखी थी, उसकी रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी तथा आदेश मिलने के बाद इसे नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें