सहारनपुर। वाराणसी में 23 और 24 दिसंबर का आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रो जोमासर प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक झटककर जनपद का नाम रोशन किया। सीनियर वर्ग में राजन ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग में ही सुमन ने स्वर्ण, जूनियर वर्ग में आयुष और रुद्राक्ष ने कांस्य पदक हासिल किए। लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूजा, आदेश कुमार, प्रदीप कश्यप, राहुल कुमार, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।