वैज्ञानिक सलाहकार समिति ने तय की आगामी वर्ष की कार्ययोजना
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में इस वर्ष की प्रोग्रेस रिपोर्ट और आगामी साल की कार्य योजना का अंतिम रूप दिया गया। बैठक में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और जागरूक किसानों ने अपने अनुभवों को साझा किया।
बृहस्पतिवार को केवीके सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश ने प्रोग्रेस रिपोर्ट और कार्ययोजना की रूपरेखा रखी। गृह विज्ञान की डॉ. रीता, फसल सुरक्षा विभाग के सह निदेशक डॉ. आईके कुशवाहा, सस्य विभाग के प्रभारी डॉ. महावीर, उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ. वीपी शाही, पदप प्रजनन विभाग के डॉ. विकास और पशुपालन विभाग के डॉ. प्रमोद ने अपने अपने विभागों से संबंधित कार्ययोजना प्रस्तुत की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों तक कृषि की नवीनतम तकनीकों को केवीके प्रमुख भूमिका अदा कर रहा है। अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने की। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरके नरेश, डॉ. एसपी यादव, डॉ. खुशहाल सिंह, डॉ. आरएस राम, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. आरडी द्विवेदी, सेठपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्यपाल सैनी, यशपाल सिंह, कृष्णा, धर्मवीर, डॉ. अशोक आदि रहे।