सहारनपुर। सीडीओ संजीव रंजन ने बताया कि सिंचाई के लिए वर्ष 2017-18 में सोलर फोटोवोलटैइक इरीगेशन पंपों की स्थापना की योजना के अंतर्गत तीन हजार वाट सबमर्सिबल सोलर पंपों को स्थापित कराने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि दस नवंबर है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए किसानों के यहां लक्ष्यों की उपलब्धता के अनुसार ही सोलर इरीगेशन फोटो वोल्टैइक पम्प की स्थापना कार्य किया जाएगा। लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी।