दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
नकुड़। तहसील कार्यालय में निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान होने वाली प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ के सामने प्रशासन बौना साबित होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों एवं समर्थकों के काफिले के कारण नगरपालिका चौक और तहसील कार्यालय चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहरवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।