अमित तायल अध्यक्ष बनाए
देवबंद। रेलवे रोड स्थित शुभम धवन के आवास पर शनिवार को ‘हम सब एक हैं’ संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से अमित कुमार तायल को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नगर पालिका का चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों से अपील की गई कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए दीवारों पर पोस्टर आदि न लगाएं। इस मौके पर आशीष त्यागी, अमन जैन, मुदित गोयल, मुकुल गुप्ता, करण गिरधर आदि मौजूद रहे।