फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस का बहिष्कार धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर छठे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना और हड़ताल जारी रही। आंगनबाड़ियों ने वजन दिवस का बहिष्कार कर आंदोलन पर डटे रहने की सरकार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला कॉर्डिनेटर नरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर दर्ज किए फर्जी मुकदमों को खत्म कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिलाध्यक्ष सुुलेलता पंवार ने कहा कि शुक्रवार को जनपद में वजन दिवस का बहिष्कार कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एकता का परिचय दिया। सरकार जब तक मांगे पूरी नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री पूनम शर्मा ने इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आंदोलन में डटे रहने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सुधा धीमान व अर्चना शर्मा ने भी एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की। पारूल राय, विनीता चौधरी, प्रतिभा त्यागी, नसरीन, सुमंतरा, उषा रानी, अलका, अनीता, पिंकी शर्मा, रीता चौधरी, आरती सैनी, अनीता शर्मा, रजनी, पुष्पा, साधना गुप्ता, अनीता जैन, संतोष, अरुणा सैनी, सुनीता चोपड़ा आदि मौजूद रही।
उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि मांगे पूरी नही होने तक कोई कार्य नहीं किया जाएगा। जनपद में कहीं भी वजन दिवस नहीं मनाया गया है। अधिकारियों ने जो सूची शासन को भेजी है, वह वजन दिवस से पूर्व ले ली गई थी, जो गलत है। ममता गुप्ता, अनीता चौधरी, रजनी गुप्ता, कविता, शशी, शहनाज, कमलेश, सुनीता, संगीता, कुसुम सैनी, रूकमेश, रणनीता, मोना, रीतू, सुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें