फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर निकाली भव्य जल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी पर निकाली भव्य जल कलश यात्रा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन की ओर से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर सुबह से ही भगवान श्री आदिनाथ जैन मंदिर तथा चंद्रप्रभु चैत्यालय में जैन श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख बाजारों से होकर भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा में इंद्र बने बच्चे जल कलश लेकर चल रहे थे। जबकि जैन श्रद्धालु नंगे पांव चलकर भजनों पर झूम रहे थे। जल कलश यात्रा चंद्रप्रभु चैत्यालय पहुंची जहां श्रीजी का जलाभिषेक किया गया तथा नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात जल कलश यात्रा वापिस जैन मंदिर पहुंची, जहां झंडों द्वारा भगवान श्रीजी के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया गया। इससे पूर्व जैन मिलन के अध्यक्ष ब्रिजेश जैन व महामंत्री पंकज जैन द्वारा दशलक्षण पर्व पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात महिला जैन मिलन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र जैन ने श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पीयूष जैन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम व बाप बेटा नाटिका का मंचन किया गया। जबकि वर्षा जैन द्वारा णमोकार मंत्र की महिमा का वर्णन विशेष रूप से सराहा गया। जैन मिलन के महामंत्री पंकज जैन द्वारा निकाले गए बंपर लक्की ड्रा में गर्विता जैन ने बाजी मारी। संचालन पंकज जैन व विवेक जैन ने किया। इस मौके पर प्रीतम प्रसाद जैन, जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन, राजीव जैन, पारस जैन, प्रदीप, संजीव, संयम, राजेश जैन, शिप्रा जैन, सिमोना जैन, मनोज, धीरज, साक्षी, निशा जैन, बीना, नीलम, सरिता, उमेश, अनीता, दीपाली, रितू, वर्षा, सिमोना, नियति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें