फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला का जलस्तर बढ़ने से टेंशन में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढमोला का जलस्तर बढ़ने से टेंशन में आए लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने के बाद शनिवार की सुबह करीब दस बजे बादल छटने से धूप निकल आई। दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली होती रही। तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से ढमोला नदी का जल स्तर बढ़ने से इसके तट पर बसे लोग टेंशन में आ गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भी जब लोग जागे तो झमाझम बारिश हो रही थी। कई दिन से हो रही बारिश से एक ओर जहां तापमान नीचे चला गया, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी रही। लेबर कॉलोनी, हसनपुर, नवीन नगर, ओजपुरा, रेलवे कॉलोनी, अहमद बाग, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट और जैन कॉलेज रोड पर भारी जलभराव से लोगों को परेशानी रही। ढमोला नदी का जल स्तर से बढ़ने से लोग परेशान हो गए। गिल कॉलोनी में अनेक लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में ढमोला नदी के उफान पर आने से लोगों की जान और माल का नुकसान हुआ था। उधर, बारिश से किसान खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें