फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने से खफा जेई ने कनेक्शन काटा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। ट्रांसफार्मर के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से नाराज से अवर अभियंता ने किसान के नलकूप का कनेक्शन काट दिया। पीड़ित किसान तहसील दिवस पहुंचा और डीएम से पूरे मामले की शिकायत की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पथरवा गांव निवासी जनेश्वर प्रसाद ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 मई को उनके गांव का ट्रांसफार्मर पर फुंक गया था। इसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए उन्होंने कई बार जेई से कहा, लेकिन जेई ने उनकी बात को हर बार अनसुना कर दिया। इस पर उसके द्वारा तीन जून को टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दी गई। आरोप है कि इस बात से जेई नाराज हो गया और उसने उसके साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही धमकी दी कि टोल फ्री नंबर पर बात करने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। आरोप है कि जेई ने रंजिशन उसके नलकूप का कनेक्शन काट दिया। इस कारण वह पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पाया। पीड़ित किसान ने कनेक्शन जुड़वाने और आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के लिए एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को निर्देशित किया है। उधर, क्षेत्र के एसडीओ प्रभव हरित ने कहा कि कनेक्शन काटने के पीछे क्या कारण रहें, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें