फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 500 जमाती चिह्नित, निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अब तक 500 से अधिक जमातियों को चिह्नित किया गया है। छह एफआईआर दर्ज की गई है। जिले में 57 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लॉकआउट, वीजा नियमों और शासकीय आज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलराम अस्पताल में सहारनपुर के 12 जमाती कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनके अलावा चिलकाना क्षेत्र के दुमझेड़ा में असम के रहने वाले जमाती को संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा विदेशी, बाहरी राज्यों सहित स्थानीय क्षेत्रों के जमातियों सहित 3800 से अधिक इस समय निगरानी पर हैं।
विज्ञापन

-----------------
- जिले में निगरानी में जमाती - 500 से ज्यादा
- इनमें विदेशी जमाती 65
- बाहरी राज्यों के जमाती 250 से ज्यादा
- बाहर के जिलों में जमाती 100 से ज्यादा
- विदेशी जमातियों पर केस 57 विदेशी जमाती
- विदेशी जमाती सहित केस 150 से अधिक लोगों पर
- इन देशों के आए हैं जमाती कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, किरगिस्तान, थाईलैंड, सूडान सहित अन्य देश
-------------------
-- इस तरह दी पुलिस को चुनौती
- कुतुबशेर क्षेत्र में 70 से अधिक लोगों की भीड़ मस्जिद पर जुट गई थी। इनमें मौलाना सहित चार को गिरफ्तार करना पड़ा
- रामपुर मनिहारान के क्वारंटीन सेंटर में कुछ जमातियों ने खाने में नॉनवेज और अन्य सुविधाओं की मांग की। पुलिस के लिए बढ़ाई टेंशन
- बेहट क्षेत्र में कुछ जमातियों ने पुलिस टीम पर ही कर दिया था हमला, हिरासत से भी भाग निकले थे, बाद में पकड़ा गया।
- अधिकतर जमातियों ने शेल्टर और पब्लिक क्वारंटीन में रहने की उठाई थी मांग, मेडिकल क्वारंटीन में जाने से कर रहे परहेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें