फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 घंटे में आए 482 परीक्षा फार्म, आज से परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो गईं। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को पोर्टल खोलने पर 24 घंटे में 482 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एक दिन में इतने ज्यादा संख्या में परीक्षा फार्म नही भरे गए। फिलहाल सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में बीए, बीएससी और बीकॉम के तृतीय व पंचम सेमेस्टर के मुख्य, बैक और एक्स स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। निर्धारित समय में सुस्ती के कारण कुछ छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे। विद्यार्थियों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय ने 16 नवंबर को एक दिन के लिए पोर्टल दोबारा खोला था। इस दौरान 482 विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की।

परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने का अतिरिक्त अवसर दिया गया था। 24 घंटे में 482 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू करा दी गई हैं। जिन छात्रों ने 16 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरें है। वह भी आनलाइन अपने प्रवेश पत्र निकाल सकते है। इसके लिए पोर्टल पर सभी परीक्षार्थियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें