फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्षीय महिला की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में बुखार से मौत हो गई है। मृतका के पति ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को दिमागी बुखार होना बताया था। जबकि चिकित्सा विभाग इस बात को नकार रहा है।
विज्ञापन

मृतका के पति शिव कुमार ने बताया कि करीब छह दिन पहले उनकी पत्नी नरेशो केे बुखार आया था। पहले तो उसे निजी चिकित्सकों को दिखाया गया, मगर आराम नहीं मिला। इसके बाद सहारनपुर शहर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। यहां भी सेहत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार की शाम नरेशो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वह उसे हरियाणा के मुलाना मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गई थी। शिव कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि बुखार का असर नरेशो के दिमाग तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से वह पूरी तरह होश में नहीं थी। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बिना रिपोर्ट देखे यह कहना मुश्किल है कि महिला की मौत किन कारणों से हुई है। हो सकता है मौत की वजह कोई और बीमारी रही हो। रही बात दिमागी बुखार की तो सहारनपुर में 2007 के बाद दिमागी बुखार का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें