फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बारी बारी से सभी क्षेत्राधिकारियों से कानून एवं शांति व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराना है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि होली पर्व और लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून और शांति व्यवस्था कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही मतदाताओं को निडर होकर मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सघन चेकिंग कर अवैध नगदी/सामान एवं शराब आदि को पकड़कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें