फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा, विशेष पूजा अर्चना की और फिर शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। भोलेनाथ कोे गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, फल, बिल्वपत्र, धतूरा और भांग अर्पित किया गया। शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम-बोल बम का जयकारा गूंज उठा। मंदिरों पर फूलमाला, झालरों आदि से भव्य सजावट की गई थी।
महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का श्रृंगार कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। इनके अलावा बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना कराई। पुलिस लाइन के निकट स्थित तहसील शिव मंदिर पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने भगवान भोलेनाथ रुद्राभिषेक कराया। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में अधिष्ठाता रोहित वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई। कोर्ट रोड स्थित श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर में पंडित अजय शास्त्री के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की आराधना की। सभी मंदिरों पर समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग व्यवस्था बनाने में लगे रहे। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने रुद्राभिषेक कराया, सत्संग के बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण हुआ। राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, मेहरचंद जैन, प्रेम सिंह, मुनेश गोयल, गौरव नारंग आदि व्यवस्था बनाने में रहे। इनके अलावा श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूरे दिन शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही मंदिरों में भांग का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखे और शाम के समय भगवान शिव आराधना कर व्रत खोला।
विज्ञापन

---------------------------------
कांवड़ियों ने चढ़ाया जल
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। मल्हीपुर रोड स्थित मां काली महा भैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। यहां पर कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर की संस्थापक बालादेवी, राकेश शर्मा, चंद्रपाल कश्यप, रमेश चंद कश्यप, मोंटी, प्रवीन जैन, सचिन जैन, अनुज जैन, लाखन सिंह, मोहन त्यागी, संजय शर्मा, आशीष, निशांत, सुशील मित्तल, विशू, किशन, प्रिंस, सुशील धीमान, आलोक जैन, नरेश मौजूद रहे। उधर, मटियामहल स्थित सिद्धपीठ श्री शिव मंदिर में पंडित नीरज मिश्रा, पंडित लक्ष्य मिश्रा, वासु मिश्रा, पंडित निकुंज शर्मा, सुशील शर्मा ने रुद्र पाठ संपन्न कराया। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

----------------------------
सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा सीसीटीवी से नजर रखी गई। वहीं, नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें